Gkd Sports

BCCI का Invisible Boycott?: India vs Pakistan एशिया कप 2025 मैच पर बड़ी Controversy

Asia Cup 2025 में India vs Pakistan के मैच को लेकर माहौल पूरी तरह से गरम है। ऐसे में कुछ reports आएं हैं कि BCCI ने भी इस मैच को Boycott किया है।

BCCI officials Invisible Boycott India vs Pakistan Asia Cup 2025 match,

Highlights:

BCCI का Invisible Boycott?

दैनिक जागरण के एक रिपोर्ट के अनुसार BCCI के Senior Officials ने India vs Pakistan मैच को Invisible Boycott किया है। जिसका मतलब है कि वह मैच में शामिल नहीं होंगे। केवल मैच के दिन BCCI के एक Official शामिल होंगे। ICC के चेयरमैन जय शाह और BCCI Secratery देवजीत सैकिया का उपस्थित होने की संभावना न के बराबर है। राजीव शुक्ला नजर आ सकते हैं क्योंकि वह Asian Cricket Counselling (ACC) के सदस्य हैं। सूत्रों के अनुसार BCCI के एक Official ने बताया: “हमने मैच को सरकार की अनुमति के बाद स्वीकार किया। अगर हम कैमरे पर आए तो हमारे खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश होगी।”

Social Media पर Boycott का ट्रेंड।

आज सोशल मीडिया पर #BoycottIndiaPakistanMatch जैसे हैशटैग ट्रेंड कर रहे हैं। क्योंकि शहीद परिवारों और कुछ एक्टिविस्ट्स ने मैच रद्द करने की माँग उठाई है। मैच पर रोक लगाने के लिए एक PIL (जनहित याचिका) दाख़िल की गई थी, जिसमें पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद इस मैच को रद्द करने की मांग की गई थी। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने स्वीकार करने से इंकार कर दिया और साफ कहा कि “यह केवल एक मैच है, इसे चलते रहने दो।”

Sites और Channel नहीं करेंगी India vs Pakistan मैच का व्याख्या।

बड़ी बड़ी Sites और Channels ने भी इस मैच से संबंध कोई भी व्याख्या न करने का वादा किया है। क्योंकि शहीद परिवारों और कुछ प्रशंसकों की नाराजगी देखकर अब बीसीसीआई को भी खुद पर पछतावा हो सकती है। मैच का टिकट न बिकना और Price कम करना यह सब दर्शाता है कि आम जनता में भावनाएँ उबाल पर हैं और मैच के माहौल पर सीधा असर पड़ा है। कई सार्वजनिक और राजनीतिक हस्तियों तथा प्रभावित पीड़ित परिवारों ने मैच के विरोध में बयान दिए।

यह भी पढ़ें

Exit mobile version