Gkd Sports

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने नहीं मिलाया पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा से हाथ: जानिए असली सच्चाई। Asia Cup 2025 के प्रेस कॉन्फ्रेंस से विडियो हो रही है वायरल

सूर्कुयकुमार यादव ने पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया। सोशल मीडिया पर Asia Cup 2025 के प्रेस कॉन्फ्रेंस से एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रही है।

सूर्यकुमार यादव ने नहीं मिलाया पाकिस्तान के सलमान अली आगा से हाथ। Asia Cup 2025 के प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई वीडियो वायरल

Highlights

  • सूर्यकुमार यादव ने नहीं मिलाया सलमान अली आगा से हाथ।
  • प्रेस कॉन्फ्रेंस से एक वीडियो हो रही है वायरल।
  • लेकिन दोनों कप्तानों ने एक दूसरे से हाथ मिलाया है।

वायरल हुई वीडियो की वजह।

Asia Cup 2025 के प्रेस कॉन्फ्रेंस में सभी टीम के कप्तानों को बुलाया गया था। लेकिन इंटरनेट पर अभी एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें ऐसा लगता है कि पाकिस्तान टीम के कप्तान सलमान अली आगा बिना हाथ मिलाए स्टेज से उतर गए और सूर्यकुमार यादव खड़े रह गए। यही वीडियो सोशल मीडिया पर इतना फैल गया कि #Nohandshake ट्रेड करने लगा।

सूर्य कुमार यादव और सलमान अली आगा का हाथ मिलाने की असली सच्चाई?

लेकिन जब पूरा वीडियो सामने आया तो यह क्लियर हो गया कि उन दोनों ने हाथ मिलाया है। क्योंकि पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली स्टेज से उतरकर इंतजार कर रहे थे और जब सूर्यकुमार उतरे तो दोनों ने हाथ मिलाया। यहां तक की सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान टीम के चेयरमैन मोहसिन नक्वी से भी हाथ मिलाया।

क्यों फैली अफवाहें?

अफवाहें इसलिए इतनी तेजी से फैल गई क्योंकि इंडिया-पाकिस्तान का पॉलीटिकल बैकग्राउंड चर्चित रहा है। ऐसे में जब भी दोनों देशों से जुड़ी कोई भी छोटी-छोटी क्लिप आती है तो वह तेजी से वायरल होती है।

कल एशिया कप का पहला मैच अफगानिस्तान और हांग कांग के बीच था जिसमें अफगानिस्तान ने 188 रन का टारगेट दिया था। पर हॉन्ग कोंग उसे Chess नहीं कर पाया और 94/9 पर समाप्त हो गया। जिससे अफगानिस्तान ने 94 रन से जीत हासिल की। आज इंडिया और यूएई एक दूसरे से भिड़ेंगे।

यह भी पढ़े 

Exit mobile version