Gkd Sports

ICC vs PCB Controversy: PCB के खिलाफ PMOA उल्लंघन पर ICC ने कि बड़ी कार्रवाई

ICC ने PCB को कई नियम उल्लंघनों (violations) पर फटकार लगाई है क्योंकि उन्होंने IND vs pak मैच के Handshake Controversy के बाद काई नियमों का उलंघन किया है।

PCB के खिलाफ PMOA उल्लंघन पर ICC ने कि बड़ी कार्रवाई

Highlights:

India vs Pakistan मैच में हुई Handshake Controversy

India vs Pakistan मैच के बाद एक Handshake Controversy छिड़ गई क्योंकि दोनों टीम के कैप्टन को हाथ मिलाने से रोक दिया गया जिससे PCB को बहुत बुरा लगा और उन्होंने मैच रैफ़री Andy Pycroft के खिलाफ शिकायत की और हटाने की मांग की लेकिन ICC ने उनके डिमांड को खारिज कर दिया।

UAE के मैच से पहले PCB ने किया नियमों का उलंघन 

UAE के खिलाफ मैच से पहले PCB की वजह से मैच देरी से शुरू हुई तब PCB ने बताया कि Pycroft ने miscommunication के लिए माफी मांगा और उनके साथ हुई PMOA (Players & Match Officials Area) मीटिंग का एक वीडियो जारी कर दिया जो पूरी तरह ICC के नियमों का उलंघन करता है। क्योंकि PMOA क्षेत्र में वीडियो शूट करने और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की अनुमति नहीं है।

ICC के CEO ने भेजा PCB को Mail

ICC के CEO ने PCB को एक Email भेंजा है जिसमें उन्होंने UAE के खिलाफ मैच से पहले कई नियमों को उलंघन करने पर पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई करने पर विचार कर रहा है। इसमें PCB द्वारा शूट किया गया PMOA क्षेत्र की विडियो का उलंघन भी शामिल है।

क्या Andy Pycroft ने माफी मांगा है?

Andy Pycroft ने PCB से माफी मांगी है इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है और न ही अभी तक ICC इसके बारे में कुछ पुष्टि किया है। इसका मतलब है कि PCB द्वारा जो विडियो पुष्टि की गई है, उस पर संदेह बनता है, क्योंकि विडियो में कोई भी आवाज मौजूद नहीं थें  इसीलिए ICC इसपर और अधिक भड़क उठा है।

PCB को अब ICC के सामने अपना पक्ष मजबूती से रखना होगा और आगे ऐसे नियम उल्लंघन से बचना होगा। अगर PCB झूठे दावे करते हैं तो उन्हें ऐसी चीजों से बचने की जरूरत है और विवादों में फसने के बजाय अपनी खेल पर फोकस करनी चाहिए।

Exit mobile version