Gkd Sports

Indian Team ने नहीं मिलाया पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ: India vs Pakistan Asia Cup 2025

14 September को Asia Cup के India vs Pakistan मैच में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान की टीम को 7 विकेट से हराया और मैच से पहले और मैच के बाद हाथ मिलाने से इन्कार कर दिया।

India vs Pakistan के Asia Cup में भारतीय टीम ने नहीं मिलाया पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ

Highlights:

India vs Pakistan में भारत 7 विकेट से जीता।

पाकिस्तान की टीम ने पहले प्रदर्शन करते हुए 127/9 रन बनाया था जिसे भारतीय टीम ने आसानी से (15.5) ओवर में ही हासिल कर लिया। हालांकि अगर भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला होता तो यह आंकड़ा 170 के आस-पास चला जाता। भारतीय कप्तान Surya Kumar Yadav और अभिषेक शर्मा ने अपने बल्ले से अहम भूमिका निभाई। साथ ही कुलदीप यादव ने भी 3 विकेट लेकर पाकिस्तान टीम को दबाव में डाल दिया।

भारतीय टीम ने नहीं मिलाया पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ।

लेकिन इस मैच से कोई भी भारतीय प्रशंसक खुश नहीं थे क्योंकि पहलगाम आतंकवादी घटना के बाद वे इस मैच को नहीं होने देना चाहते थे। इसी उपलक्ष्य में भारतीय टीम ने अपने Victims के प्रति एकजुटता दिखाते हुए पाकिस्तान के किसी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया। जिससे पाकिस्तान की ओर से इसे लेकर निराशा व्यक्त की गई।

मैच के बाद भारतीय टीम के कप्तान Surya Kumar Yadav ने कहा कि “हम पहलगाम हमले के पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं। यह जीत हमारे बहादुर जवानों और शहीदों को समर्पित है। भारतीय सेना ने जो साहस दिखाया, वह हम सबके लिए प्रेरणा है। हम चाहते हैं कि हमारे खेल से उनके चेहरे पर मुस्कान आए।”

मैच के बाद लोगों की प्रतिक्रियाएं।

भारत की जीत और कप्तान सूर्यकुमार यादव का बयान उन 26 शहीदों और निर्दोषों को श्रद्धांजलि है जिन्होंने पहलगाम में अपनी जान गंवा बैठी। लोगों ने सोशल मीडिया पर टीम इंडिया की सराहना की और कहा कि यह जीत हमारा राष्ट्रीय गर्व है। हालांकि कुछ लोगों ने इसकी आलोचना किया और कहा कि यह खेल हमारे पीड़ितों के प्रति अपमान है।

यह भी पढ़ें।

Exit mobile version